Connect with us

Uncategorized

फास्ट गोल्ड लोन कार्यालय से 32 किलो सोना लूट कर डकैत फरार , सोने की कीमत करीब 16 करोड़ रुपए

चेन्नई। चेन्नई के अरुंबक्कम में फेडबैंक फास्ट गोल्ड लोन ऑफिस में 32 किलो सोने की लूट का मामला सामने आया है। सोने की कीमत 16 करोड़ रुपए बताई जा रही है. वहीं पुलिस का कहना है कि इतनी बड़ी लूट को सेंधमारी के बाद अंजाम दिया गया है. पुलिस ने वारदात में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने 18 किलो सोना बरामद कर लिया है. पुलिस के मुताबिक फेडबैंक फास्ट गोल्ड शाखा में काम करने वाले एक पूर्व कर्मचारी मुरुगन भी इस घटना में शामिल था. वहीं सुरक्षा गार्ड सरवनन ने बताया कि मुरुगन यहां पर पहले भी काम कर चुका था. वह कोल्ड ड्रिंक लेकर आया था. उनसे मुझसे कहा कि थोड़ा इंतजार करो. फिर बाद में मुझसे और कोल्ड ड्रिंक मंगाई. जब मैं कोल्ड ड्रिंक लेकर वापस आया तो उसने मुझे भी कोल्ड ड्रिंक ऑफर की. मैंने उससे कहा कि मैं कोल्ड ड्रिंक नहीं पीना चाहता, लेकिन उसने मुझे बार-बार रिक्वेस्ट की. मैंने थोड़ी ही कोल्ड ड्रिंक पी थी, बाकी फेंक दी थी. थोड़ी देर बार मुझे चक्कर आने लगे. मुरुगन के नेतृत्व में तीन लोगों ने चाकू की नोंक पर कर्मचारियों को धमकाया. दो कर्मचारियों को बांधकर वॉशरूम में छोड़ दिया और फिर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया. लूट की इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों पर एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की. इसके बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने 30 साल के बालाजी और 28 साल के संतोष को विल्लीवक्कम में गिरफ्तार कर लिया, इसके साथ ही 18 किलो सोना और दो वाहन बरामद कर लिए हैं. पुलिस ने फेडबैंक फास्ट गोल्ड लोन ऑफिस के ग्राहकों को आश्वासन दिया कि मुख्य आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. साथ ही लूट का पूरा सोना बरामद कर लिया जाएगा. एक सीसीटीवी फुटेज में वारदात कैद हो गई है. इसमें एक आरोपी दोपहिया वाहन पर काले कपड़े पहनकर दिखाई दे रहा है।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts