Connect with us

Uncategorized

पाकिस्तान में ईश निंदा पर जमकर हुआ बवाल और तोड़फोड़, सैमसंग के 27 कर्मचारी पुलिस हिरासत में

खबर शेयर करें -

कराची. पाकिस्तान में कथित ईश निंदा के आरोप में जमकर बवाल हो गया. बीते शुक्रवार को हिंसक भीड़ ने मॉल में जमकर तोड़फोड़ की और हंगामा किया. पुलिस ने इस मामले में सैमसंग मोबाइल फोन कंपनी के 27 कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है. आरोप है कि मोबाइल फोन कंपनी के कर्मचारियों ने कथित ईश निंदा की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कराची के स्टार सिटी मॉल में एक वाईफाई डिवाइस इंस्टाल किया गया था. आरोप है कि इसमें कथित तौर पर ईश निंदा की गई.

मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई और हंगामा शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने मॉल में लगे कंपनी के साइनबोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और डिवाइस को बंद कर दिया और इसे जब्त कर लिया है. कंपनी पर ईशनिंदा का आरोप लगने के बाद कराची पुलिस हरकत में आई और उसने कंपनी के सभी डिवाइस बंद करने के अलावा उस उपकरण को भी जब्त कर लिया, जिससे कथित रूप से ईशनिंदा टिप्पणी की गई थी.

पुलिस के बयान के मुताबिक मामले की गंभीरता को समझते हुए, प्रीडी एसएचओ मौके पर पहुंचे और उन्होंने डिवाइस को बंद कर दिया तथा उसे जब्त कर लिया. इस बीच, सैमसंग के पाकिस्तान दफ्तर ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई है. सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने कहा कि वह धार्मिक महत्व के सभी मामलों पर निष्पक्षता बनाए रखने का प्रयास करता है. कंपनी सभी धार्मिक भावनाओं और विश्वास का सम्मान करती है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts