Connect with us

Uncategorized

सरकारी विभागों में ताबड़तोड़ छापामारी गायब मिले 26 अधिकारियों का वेतन रोका

हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि अधिकारी व कर्मचारी कार्यालयों से अनुपस्थित चल रहे हैं जिसके क्रम में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने 12 सरकारी विभागों में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया जिसमें 26 अधिकारी/कर्मचारी नदारद मिले ।
उपजिलाधिकारी की छापेमारी अभियान से सरकारी विभागों में हड़कंप मचा रहा। श्री सिंह ने आरटीओ, तहसील, रजिस्ट्रार ऑफिस, जिला उद्योग केंद्र सहित 12 कार्यालयों में छापेमारी की। इस दौरान कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर चेक किए गए। जिसमें 26 कर्मचारी ड्यूटी से गायब पाए गए, एसडीएम ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन रोकने के लिए जिला अधिकारी को लिखा है वही सभी विभागों के अधिकारियों को समय से कार्यालय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि आरटीओ ऑफिस में 8 कर्मचारी,, जिला प्रोबेशन कार्यालय में चार, राजकीय पशु चिकित्सालय में 3 कर्मचारी नदारद मिले। जिला उद्योग केंद्र में भी 8 कर्मचारी नदारद मिले। जिनके खिलाफ कार्रवाई को उप जिलाधिकारी ने संस्तुति कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts