Connect with us

Uncategorized

25 लोगों की मौत, घटनास्थल पहुंचे सीएम धामी

खबर शेयर करें -

पौड़ी : सीएम  पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना की सूचना मिलते ही मोर्चा संभाल लिया था। वे रात में ही राज्य सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे। उन्होंने वहां तैनात अधिकारियों से दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं, आज सुबह वे घटनास्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

गढ़वाल जिले के बीरोंखाल इलाके में करीब 45 से 50 लोगों को ले जा रही एक बस के खाई में गिर गई। बस दुर्घटना में 25 लोगों की मृत्यु हो गई है। पुलिस और SDRF ने बचाव अभियान चलाकर 21 लोगों को बचाया है। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, कोटद्वार-रिखणीखाल-बीरोंखाल मार्ग पर सिमड़ी के पास बरातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पूर्वी नयार नदी की घाटी में जा गिरी। हादसा मंगलवार देर शाम सात बजे का है। बस में 45 से अधिक बराती सवार थे। रातभर पुलिस और SDRF ने बचाव अभियान चलाया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts