Connect with us

Uncategorized

उत्‍तराखंड में सोमवार को आए कोरोना के 20 नए मामले, 60 प्रतिशत देहरादून में मिले

उत्‍तराखंड में सोमवार को आए कोरोना के 20 नए मामले, 60 प्रतिशत देहरादून में मिले
उत्‍तराखंड में कोरोना के मामले घट बढ़ रहे हैं। जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज सोमवार को उत्‍तराखंड में कोरोना के 20 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि 35 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी। अभी राज्य में कोरोना के 213 सक्रिय मामले हैं।

Uttarakhand Coronavirus Update उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना के 20 नए मामले मिले और 35 मरीज स्वस्थ हुए। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमित किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। फिलवक्त, राज्य में कोरोना के 213 सक्रिय मामले हैं। बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं है। जबकि, देहरादून में सबसे अधिक 82 व नैनीताल में 39 सक्रिय मामले हैं। छह जिलों में सक्रिय मामलों की संख्या 10 से कम है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निजी व सरकारी लैब से बीते 24 घंटे में 16 हजार 851 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 16 हजार 831 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 12 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर में पांच, नैनीताल में दो व चंपावत में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। नौ अन्य जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी व उत्तरकाशी में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है।

राज्य में अब तक कोरोना के तीन लाख 44 हजार 799 मामले आए हैं। इनमें से तीन लाख 30 हजार 973 (95.99 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण से 7416 मरीजों की मौत हो चुकी है।

51,845 व्यक्तियों को लगा टीका

राज्य में सोमवार को 1100 केंद्रों में 51 हजार 845 व्यक्तियों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। अब तक 77 लाख 52 हजार 682 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है, जबकि 62 लाख दो हजार 391 का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। वहीं, 18 से 44 आयु वर्ग के भी 47 लाख 20 हजार 743 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक और 35 लाख 50 हजार 170 को दोनों खुराक लग चुकी हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts