Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय ने रचा इतिहास, 20 दिनों में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम घोषित

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय ने रचा इतिहास, 20 दिनों में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम घोषि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है। राज्य में जहाँ एक ओर शैक्षणिक सत्र नियमित हो रहे हैं, वहीं परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय पर और परिणामों का समयबद्ध प्रकाशन सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी ने दिसंबर-2025 सत्र की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर नया रिकॉर्ड कायम किया है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने जानकारी दी कि दिसंबर-2025 सत्र की परीक्षाएं 16 फरवरी से 11 अप्रैल 2026 तक 39 परीक्षा दिवसों में सफलतापूर्वक सम्पन्न कराई गईं। इसके बाद मात्र 20 दिनों के भीतर, यानी 30 अप्रैल 2026 तक सभी 323 परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए। कुलपति के अनुसार यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि केवल 15 कार्यदिवसों में शत-प्रतिशत परिणाम जारी किए गए हैं, जो विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार हुआ है।

उन्होंने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया को सुचारू और समयबद्ध बनाने के लिए वरिष्ठ शिक्षकों की विशेष टीम गठित की गई थी। मूल्यांकन कार्य में 289 आंतरिक एवं बाह्य परीक्षकों ने भाग लिया, जिन्होंने देशभर के विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से आकर केंद्रीय मूल्यांकन कार्य को तय समय सीमा में पूरा किया।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री की ओर से उच्च शिक्षा संस्थानों में पारदर्शी, डिजिटल और विद्यार्थी-केंद्रित व्यवस्था पर जोर दिए जाने के बाद मूल्यांकन प्रक्रिया को और अधिक व्यवस्थित किया गया। डिजिटल समन्वय, सतत निगरानी और त्वरित मूल्यांकन प्रणाली के कारण यह उपलब्धि संभव हो सकी।

इस उपलब्धि से हजारों विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया, रोजगार आवेदन और आगे की शैक्षणिक योजनाओं में समय पर लाभ मिलेगा।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts