Connect with us

Uncategorized

बीमारियों की रोकथाम के लिए घर से करनी होगी पहलः जिलाधिकारी

हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि बरसात के मौसम में डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों से निपटने के लिए लोगों का स्वयं जागरूक होना बेहद जरूरी है। इसके लिए सभी अपने घर से पहल करें, ताकि हम सभी डेंगू व मलेरिया से बच सकें। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आदेशित करते हुए कहा कि समस्त राजकीय एवं निजी चिकित्सालयों मे साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए साथ ही डेंगू प्रभावित कोई भी डेंगू संक्रमित मरीज पाया जाता है तो उस क्षेत्र की प्राथमिकता के आधार पर एक्टिव सर्विलांस के साथ ही मरीज का उपचार करें तथा मरीज की तत्काल सूचना प्राप्त कर मरीज का पर्यवेक्षण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होने कहा कि चिकित्सालयों मे डेंगू एवं वायरल के उपचार सम्बन्धी पर्याप्त औषधियां, मलेरिया अधिकारी विशेषज्ञ डाक्टरों के माध्यम से प्रतिदिन संवदेनशील स्थानों, चिकित्सालयों का निरीक्षण करवाते हुए मानीटरिंग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं बीमारियों से बचाव के लिए ‘‘क्या करें, क्या न करें’’ सम्बन्धी बिन्दु तैयार करते हुये व्यापक-प्रचार सुनिश्चित किया जाए ताकि जनता जागरूक हो सके। जिलाधिकारी ने नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिकारियों से कहा है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर गन्दगी वाले स्थानों की सफाई करना सुनिश्चित करेंगे साथ ही कीटनाशक औषधियों का छिड़काव फॉगिंग मशीन आदि के माध्यम से करवाना सुनिश्चित करेें।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts