Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

महिला के एकतरफा प्यार में युवक ने सीने में मारी गोली, मौत

खबर शेयर करें -

नैनीताल में मल्लीताल गोपाला सदन में एक तरफा प्यार में एक युवक ने खुद को गोली मार कर जान दे दी।
एक निजी स्कूल में संगीत शिक्षिका जिनकी उम्र 49 साल है, उसकी राजस्थान के 25 वर्षीय युवक सौरभ पांडे से करीब 4 साल पहले एक म्यूजिक एप पर दोस्ती हुई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक महिला के एक तरफा प्यार में पागल था, महिला ने युवक को मां के ऑपरेशन की मदद के लिए 5 लाख रुपये भी दिये थे। महिला ने पुलिस को बताया कि युवक उसे काफी परेशान करने लगा था, इसलिए उसने युवक का नंबर ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद कल शाम युवक उसे नैनीताल के बाजार क्षेत्र में दिखा। पीछा करता हुआ वह उसके घर तक आ गया।
रात तीन बजे तक महिला के दरवाजे पर बैठा रहा। इसके बाद कब उसने खुद को गोली मार ली। इस बात की न पड़ोसियों को खबर है, न महिला को।

315 बोर के देशी तमंचे से खुद के सीने में युवक ने गोली मार ली। लेकिन इस बात की खबर किसी को नहीं है।
इस बात का खुलासा तब हुआ जब सुबह 7 बजे पड़ोसियों ने बाहर एक युवक की मृत बॉडी बाहर पड़ी देखी।
मौके पर एसएसपी पंकज भट्ट और आईजी नीलेश आनंद भरणे पहुंचे और मामले की जाँच की जा रही है।
युवक के परिजन भी सूचना पर नैनीताल पहुंच रहे हैं। वहीं महिला का पति जो आईबी में है देहरादून से नैनीताल पहुंच चुके हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized