Connect with us

राष्ट्रीय

Youth Congress Chhattisgarh: कुत्ते, बिल्ली, गाय को बना दिया युवक कांग्रेस का सदस्य, मतदान भी कराया!

खबर शेयर करें -

कुत्ते- बिल्ली और गाय भी युवक कांग्रेस के सदस्य हैं! तभी तो कुछ उम्मीदवारों ने कुत्ते-बिल्ली की फोटो खींचकर मतदान करा दिया। यही नहीं, सदस्यता अभियान में सदस्य बनने वाले व्यक्ति को आठ सेकेंड का एक वीडियो भी अपलोड करना है। युकां नेताओं ने एक एप के माध्यम से कुत्ते-बिल्ली का वीडियो भी अपलोड कर दिया। इसमें ये जानवर भी सदस्यता ग्रहण करते नजर आ रहे हैं। युवक कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो केंद्रीय स्तर पर स्क्रूटनी का सिस्टम अगर मजबूत नहीं होगा, तो यह वोट भी मान्य हो जाएगा। युवक कांग्रेस का चुनाव 12 जून को रात 12 बजे समाप्त हो गया। चुनाव में करीब 17 लाख सदस्य बने हैं।

जिला और विधानसभा स्तर पर कई वोटरों ने तीन से पांच बार मतदान किया है। उम्मीदवारों ने मतदान करने वालों का भी मतदान करा दिया है। इसके लिए बकायदा 50 रुपये की फीस भी जमा करा दी है। बताया जा रहा है कि इन मतों की जब जांच की जाएगी, तो रिजेक्ट हो जाएंगे। युवक कांग्रेस के उधा पदस्थ सूत्रों की मानें तो प्रदेश में करीब चार हजार से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, उम्मीदवारों के नामांकन और मतदान की फीस से युवक कांग्रेस के खाते में करीब 11 करोड़ स्र्पये पहुंचे हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में थे। अध्यक्ष पद के लिए मुख्य मुकाबला आकाश शर्मा और आशीष अवस्थी मोनू के बीच है।

कांग्रेस के बराबर बने युवक कांग्रेस सदस्य

सदस्यता अभियान में कांग्रेस के भी करीब 17 लाख सदस्य बने थे। अब युवक कांग्रेस के सदस्यता अभियान में भी 17 लाख से ज्यादा सदस्य बने हैं। ऐसे में युकां की सदस्यता को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। दरसअल, युवक कांग्रेस में सदस्यता के लिए उम्र सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। युवा नेताओं ने कांग्रेस के सदस्यता अभियान में भी सदस्यता कराई थी और युवाओं को जोड़ा था।

प्रदेश महासचिव के 45 पद के लिए 138 उम्मीदवार थे मैदान में

प्रदेश महासचिव के 45 पद के लिए 138 उम्मीदवार मैदान में थे। अकेले रायपुर से दो दर्जन से ज्यादा उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें 11 महिला उम्मीदवारों का चयन होगा। पांच ओबीसी, पांच एससी, पांच एसटी और पांच अल्पसंख्यक के लिए आरक्षित है। महासचिव पद के लिए भावेश शुक्ला, आदित्य सिंह, भावेंद्र गंगोत्री, आशीष द्विवेदी, यासिन खान, कोमल अग्रवाल, राकेश पांडेय, शशि सिंह, गोपाल दुबे के बीच मुकाबला है।

फैक्ट फाइल

कुल सदस्यता-17 लाख 31 हजार 325

शुल्क जमा- 15 लाख 58 हजार 179

शुल्क जमा नहीं- 01 लाख 73 हजार 146

युवक कांग्रेस चुनाव खत्म होने से पांच घंटे पहले सदस्यता एप क्रैश

छत्तीसगढ़ में एक महीने तक चला युवक कांग्रेस का चुनाव रविवार रात 12 बजे समाप्त हो गया। प्रदेश में युवक कांग्रेस के 18 लाख से ज्यादा सदस्य बने हैं। मतदान खत्म होने के बाद उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हो गई हैं। आखिरी समय में सदस्यता अभियान में तेजी के बाद युवक कांग्रेस का एप क्रैश हो गया। इससे रविवार शाम सात बजे से न तो सदस्यता हुई, न ही सदस्यों की फीस जमा हुई। शाम सात बजे तक 15 लाख 44 हजार सदस्यों की फीस जमा हो पाई थी।

शाम सात बजे के बाद से न सदस्यता हुई, न ही फीस जमा

युकां नेताओं की मानें तो अगर दिल्ली से सदस्यता शुल्क जमा करने के लिए समय बढ़ाया जाता है, तो करीब दो लाख सदस्यों की फीस जमा हो पाएगी। अगर ऐसा नहीं होता है, तो 15 लाख 44 हजार मतदाताओं के आधार पर मतगणना होगी। युवक कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो सदस्यता अभियान से करीब आठ करोड़ रुपये युवक कांग्रेस के खाते में जमा हुए हैं। वहीं, उम्मीदवारों के नामांकन की फीस के रूप में तीन करोड़ रुपये से ज्यादा मिले हैं। इस तरह 11 करोड़ रुपये से ज्यादा युवक कांग्रेस के पास आए हैं।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in राष्ट्रीय

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page