Connect with us

Uncategorized

57 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, वाहन सीज

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बढता नशे का प्रभाव चिंता का विषय बनते जा रहा है। एक तरफ जहां नशे की तरफ आकर्षित होते नवयुवक अपनी जिंदगी तबाह कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कम पैसों में अधिक मुनाफे के चक्कर में नशा तस्करी में शामिल हो रहे हैं। भले ही पुलिस अभियान चलाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है लेकिन नशा तस्करी पर अंकुश लगने का प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। इसी कड़ी में अल्मोड़ा पुलिस ने 57 किलो गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए माल की कीमत करीब 9 लाख आंकी गई है।

अल्मोड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 मई को सल्ट पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत वाहन संख्या (DL 10 C-1267) टाटा मांजा कार को चैकिंग की गई तो कार के अंदर 57 किलो से अधिक का गांजा बरामद हुआ। बरामद किए गए गांजे की कीमत करीब 9 लाख रुपए आंकी गई है। सल्ट पुलिस द्वारा आरोपी युवक कैलाश सिंह रावत उम्र-23 पुत्र राम सिंह रावत निवासी ग्राम घुघुती घनियाल, तहसील स्याल्दे जिला अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया गया और नशा तस्करी में प्रयोग हो रहे वाहन को सीज किया गया। एसएसपी अल्मोड़ा ने उत्साहवर्धन हेतु पुलिस टीम को ₹5000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts