Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन घायल

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। मुनस्यारी से पिथौरागढ़ वाहन खाई में जा गिरा। इस दौरान हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गये। सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार कनालीछीना पुलिस को सूचना मिली कि खिरचना पुल से कुछ दूरी पर एक वाहन सडक़ से नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर थानाध्यक्ष थाना कनालीछीना मनोज धौनी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। वाहन करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिरा था। जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकला। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार मुनस्यारी से पिथौरागढ़ की ओर जा रहा था। वाहन में कुल चार लोग सवार थे। वाहन में विजय भण्डारी, गगन अरोड़ा, मनीष कुमार चालक, चारू चन्द्र बृजवासी निवासी हल्द्वानी मौजूद थे। सभी को खाई से निकाला गया जिसमें चारू चन्द्र बृजवासी मौत हो गयी। तीन घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कनालीछीना भेजा गया जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ रेफर किया गया। हादसे के बाद पुलिस ने सभी के परिजनों को सूचना दे दी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized