Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी में गौला पुल के पास बाइक हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, दो लड़के घायल

हल्द्वानी के गौला पुल पर रविवार देर रात हुए एक बाइक हादसे में नई बस्ती इंदिरा नगर निवासी युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। हादसे की वजह बाइक की तेज रफ्तार बताई जा रही है। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और हादसे के युवकों के परिजनों को सूचित किया। रविवार रात नई बस्ती गोपाल मंदिर निवासी 25 वर्षीय आसिफ अंसारी पुत्र वकील, अहद पुत्र अनवार औऱ अरशान पुत्र mohd ज़ाहिद अपाची बाइक से घूमने के लिए इंदिरा नगर रेलवे क्रोसिंग से होते हुए गौला पुल की तरफ जा रहे थे। बाइक की स्पीड काफी तेज़ थी। गौला बाईपास पर कूड़ा घर के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आसिफ अंसारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि अहद और आरशान घायल हो गए। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो बनभूलपुरा थाने के एसओ नीरज भाकुनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायज़ा लिया। औऱ घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचवाया। आसिफ की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts