Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

यंग बॉयज ने रामनगर को हराया

खबर शेयर करें -

जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-19 जिला लीग में आज एकमात्र मुकाबला चकलुवा के मेलकानी क्रिकेट मैदान में यंग बॉयज हल्द्वानी और रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी के मध्य खेला गया,यंग बॉयज ने पहले बल्लेबाजी करते हुऐ 33 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाये, कप्तान मुकुल कुमार ने 9 चौके की मदद से 55 रन,करन जोशी ने 8 चौके की मदद से 41 रन,विकास उपाध्याय ने 7 चौके की मदद से 45 रन का योगदान दिया,रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी के लिये आयुष शर्मा ने 4 विकेट मो तौकीर ने 3 विकेट लिये,जबाब में उतरी रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी की पूरी टीम 26 ओवर में 72 रन पर ढेर होकर 133 रन के अंतराल से मैच हार गई,टीम के लिये मो अदनान राजा ने 2 चौके की मदद से 10 रन,शौर्य ने 1 चौके की मदद से 10 रन बनाये, यंग बॉयज के लिये मुकुल कुमार ने 3 विकेट और करन जोशी-चारु जोशी ने 2-2 विकेट लिये,मैच के अंपायर विजय आर्या और मनोज टकवाल जबकि स्कोरर पवन राणा और दया पनेरू थे,जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद बिष्ट ने बताया कल एकमात्र मैच मेलकानी क्रिकेट मैदान में हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी और हल्द्वानी क्रिकेट फाउंडेशन के मध्य सवेरे 7 बजे से खेला जायेगा,

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts