Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

आप को जबरदस्त झटका: केजरीवाल पूछते रह गए, मेरी रैली के तुरंत बाद ‘आप’ कहां चले

खबर शेयर करें -

शिमला। हिमाचल प्रदेश में केजरीवाल के रोड करने के दो दिन बाद और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रदेश मे आने से कुछ घंटे पहले ही आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महासचिव सतीश ठाकुर और ऊना अध्यक्ष इकबाल सिंह भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने तीनों नेताओं को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर शामिल किया।
वहीं भाजपा अध्य्क्ष जेपी नड्डा भी हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उनका दौरा आज से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चलेगा। हाल ही में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल प्रदेश में रोड शो और रैली की थी। रैली में राज्य के हजारों समर्थकों ने भाग लिया था।

पंजाब में प्रचंड जीत के बाद अब आप की नजर हिमाचल प्रदेश पर है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होंगे। आप अब विधानसभा की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन ने भी घोषणा की कि आप पार्टी शिमला नगर निगम में चुनाव लड़ेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts