Connect with us

Uncategorized

“आप” तोड़कर भाजपा में आ जाओ सारे केस बंद करा देंगे, मनीष सिसौदिया का दावा

दिल्ली। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी को छोड़कर उन्हें भाजपा में शामिल होने का ऑफर मिला है। उन्होंने ट्वीट कर दावा किया कि आप को तोड़ने पर सीबीआई और ईडी के सभी केस बंद कराने के लिए उन्हें ऑफर मिला है।
सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि मेरे पास भाजपा का संदेश आया है, आप तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे सीबीआई और ईडी के केस बंद करवा देंगे। मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं, राजपूत हूं, सर कटा लूंगा लेकिन भ्रष्टाचारियों- षड्यंत्रकारियों के सामने झुकूंगा नहीं। मेरे खिलाफ सारे केस झूठे हैं। जो करना है कर लो।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts