Connect with us

Uncategorized

इज्जतनगर मंडल में योग दिवस पर लगाया गया योग शिविर

बरेली। 8वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज 21 जून 2022 को इज्जतनगर मंडल पर रेलवे अधिकारी क्लब, रोड नं. 7, इज्जतनगर में प्रातः 6ः30 बजे से 7ः15 बजे तक योग प्रशिक्षक डा. गरिमा एवं शुभम द्वारा मंडल रेल प्रबंधक श्री आशुतोष पंत, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री अजय वाषर््णेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) श्री विवेक गुप्ता सहित रेलवे के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को कोविड के संक्रमण को कम करने तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ फेफड़ों को स्वस्थ रखने इत्यादि के लिए योग विधाओं का प्रदर्शन एवं अभ्यास कराया। इनके द्वारा प्राणायाम एवं अन्य योग आसनों का डेमों भी दिया गया। इसके अतिरिक्त रेलवे स्पोर्टस स्टेडियम, डेमू शेड, सवारी एवं माल डिब्बा, इंजीनियरिंग एवं परिचालन प्रशिक्षण केन्द्र, लोको शेड तथा रेलवे सुरक्षाबल बैरक के साथ-साथ बरेली सिटी, काठगोदाम, फर्रुखाबाद, रामनगर, कासंगज, पीलीभीत आदि स्टेशनों पर भी योग प्रशिक्षण एवं योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts