Connect with us

Uncategorized

येलो अलर्ट जारी: इन जिलों में दो सितंबर तक भारी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: मौसम विभाग ने एक बाद फिर दो सितंबर तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। लागातार हो रही भारी बारिश लोगों की टेंशन बढ़ा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने फिर से अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई।

मोसम विभाग के अनुसार दो सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। खासकर पहाड़ी इलाकों में कुछ जिलों के खास हिस्सो में भारी बारिश हो सकती है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, अधिकांश इलाकों में तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका है।

मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, कई इलाकों में तेज गर्जना के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि बारिश की आशंका को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ ही आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts