Connect with us

Uncategorized

Yamunotri Dham आए मध्‍य प्रदेश के श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत, चारों धाम में अब तक कुल 70 तोड़ चुके दम

उत्‍तरकाशी : Chardham Yatra 2022 : चारधाम में हृदयाघात से मरने वाले यात्रियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को यमुनोत्री धाम दर्शनों के लिए जा रहे मध्‍य प्रदेश के एक यात्री की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विनायक गुलाब राव मांडवे पुत्र गुलाब राव मांडवे निवासी मौलाना आजाद रोड सिंधवा वाडववीर मध्‍य प्रदेश के रूप में हुई है।

अब तक हृदय गति रुकने से कुल 70 यात्रियों की मौत

गौरतलब है कि कपाट खुलने के बाद से अब तक यमुनोत्री धाम में 20 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। इसी के साथ चारों धाम में यह संख्या 70 पहुंच गई है। सोमवार को यमुनोत्री में तीन, केदारनाथ धाम में दो और बदरीनाथ धाम में एक व्यक्ति हृदयाघात से मौत हुई थी।

हृदयाघात से मरने वाले श्रद्धालु

धाम- 24 मई को- कुल मृतक

यमुनोत्री- 01- 20

गंगोत्री- 00- 04

केदारनाथ- 02- 29

बदरीनाथ- 01- 12

ऋषिकेश- 00- 05

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts