Connect with us

नैनीताल

केजरीवाल की पार्टी के कार्यकर्ताओं में मनमुटाव, नैनीताल में टूटने की कगार पर संगठन

खबर शेयर करें -

पूरे प्रदेश में लगातार खत्म हो रही आम आदमी पार्टी में इस बार नैनीताल से बुरी खबर है। विगत विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के नैनीताल विधानसभा के उम्मीदवार रहे हेम आर्या के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोला है। आप कार्यकर्ताओं की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हाल में ही पार्टी में शामिल हुए नेता हेम चद्रं आर्य की कार्यप्रणाली सही नहीं है। वे कार्यकर्ताओं तथा वरिष्ठ नेताओं को विश्वास में नहीं लेते हैं। आप नेताओं ने कहा कि उन्होने मनमाने तरीके से नगर इकाई का गठन किया है जिसे हम असंवैधानिक मानते हैं। नैनीताल नगर इकाई की पुरानी कार्यकारिणी को ही मान्यता प्रदान की, जिसके नगर अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शाकिर अली हैं।

कार्यकर्ताओं की इस बैठक के बाद एक बार फिर से यह चर्चा जोर पकड़ गयी है कि अब नैनीताल का नंबर है जहां पर आम आदमी पार्टी का संगठन टूटने की कगार पर पहुंच सकता है। विदित हो कि चुनाव संपन्न होते ही प्रदेश में आम आदमी पार्टी का वजूद खत्म होता रहा। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर तमाम चेहरे पार्टी छोड़कर दूसरे दलों में जा चुके हैं। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुम्का, नगर अध्यक्ष शाकिर अली, महेश आर्या, हरीश बिष्ट, मौहम्मद शान बुराहान, विद्या देवी, विनोद कुमार, एलएम पंत, गंगा सिंह बिष्ट, विजय शाह, सूरज कुमार, आदित्य पंत, अजय कोहली, विमला देवी उपस्थित रहे।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in नैनीताल

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page