Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

महिलाओं का समाज में अहम स्थान

खबर शेयर करें -

बागेश्वर/गरुड़/कपकोट : जिले में महिला दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। गरुड़, कपकोट, कांडा, काफलीगैर आदि स्थानों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जन शिक्षण संस्थान एवं नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने किया। महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में ताइक्वांडो खिलाड़ी श्रद्धा जोशी को सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्ययन बसंती देव ने कहा कि महिलाओं ने देश व समाज में अपने बल पर अच्छी पहचान बनाई है। एक समय था, जब महिलाएं घर की चहारदीवारी में कैद रहती थीं, लेकिन आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण त्रिचा रावत ने कहा कि महिलाओं का समाज में अहम योगदान है। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अकमल ने महिला अधिकारों की जानकारी दी। निदेशक ग्राम्य विकास संजय सिंह ने कहा कि महिलाएं समाज की धुरी हैं। पूर्व ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल ने कहा कि आज के युग में महिलाओं ने अपने अधिकारों के प्रति समाज में एक अलग पहचान बनाई है। कार्यक्रम संयोजक निदेशक जन शिक्षण संस्थान डा. जितेंद्र तिवारी ने कहा कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में संवेदनशीलता अधिक होती है। संस्थान के उपाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने कहा कि महिलाएं किसी की देश की हो शक्तिशाली होती हैं। कार्यक्रम का संचालन हिमांशी देव ने किया।

कपकोट : राइंका नाचती में बालिकाओं की करियर काउंसलिग की गई। महिला पुलिस और चिकित्सकों ने कार्यक्रम में शिरकत की। बालिकाओं का मार्गदर्शन किया। उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा में बालिकाओं में विद्यालय टापर गीता, हेमा आर्या, मनीषा बड़ती को सम्मानित किया गया। कुमाऊंनी परिधानों में संजी महिलाएं

गरुड़ : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न स्थानों में गोष्ठियां हुई। राजकीय प्राथमिक विद्यालय चोरसों में आयोजित गोष्ठी में महिला अधिकारों पर चर्चा की। प्रधानाध्यापिका रीता जोशी ने कहा कि आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे हैं। पहाड़ की महिलाएं यहां की रीढ़ हैं। महिलाओं की सुई-तांगा रेस, जलेबी रेस आयोजित की गई। इस दौरान सुरेश खोलिया, नीलम ग्रेंडी आदि मौजूद थे।

उधर, साहित्यकार समिति की गोष्ठी में साहित्यकार मोहन जोशी ने अपनी कविताओं के माध्यम से नारी शक्ति का गुणगान किया। सिविल सोसायटी के अध्यक्ष एडवोकेट डीके जोशी ने कहा कि पहाड़ की महिलाओं को एकजुट होकर नशे के खिलाफ आगे आना होगा। संचालन चंद्रशेखर बड़सीला ने किया। इस दौरान गीता जोशी, निर्मला जोशी, मनोज खोलिया आदि मौजूद थे। महिला कांगेस ने किया सम्मानित

महिला दिवस पर पार्टी कार्यालय पर महिला कांग्रेस ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। इस मौके पर गीता रावल, कवि जोशी, अंकुर उपाध्याय, सुनीता टम्टा, लक्ष्मी धर्मशक्तू आदि मौजूद थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized