Connect with us

Uncategorized

महिला ने तलाक शुदा बुजुर्ग को शादी का झांसा देकर 80 लाख रुपए लिए हड़प

देहरादून। तलाकशुदा 61 वर्षीय पेंशनर को शादी का झांसा देकर एक महिला ने 80 लाख रुपये हड़प लिए। बुजुर्ग ने महिला पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया। पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, एक बुजुर्ग ने बताया कि वो तलाकशुदा हैं। सितंबर 2021 में सरकारी नौकरी से रिटायर होने पर उन्होंने शादी का विज्ञापन दिया। इसके बाद निशा पुंडीर उर्फ प्रीति रावत निवासी देहरादून ने संपर्क किया। उसने खुद को भी तलाकशुदा बताया और शादी पर हामी भर दी। कुछ दिन बाद महिला ने मिलने के लिए बुलाया। महिला ने बताया, वो प्रॉपर्टी में निवेश करती है। इसके बाद महिला ने बुजुर्ग से 20 लाख रुपये मांगे। बुजुर्ग को विश्वास में लेने के लिए कुछ दिन बाद 18.50 लाख रुपये लौटा दिए। इसके बाद दिसंबर 2021 से फरवरी 2022 तक 70 लाख रुपये लिए। मई 2022 में दोबारा दस लाख रुपये मांगे, जो बुजुर्ग ने दे दिए। इसके बाद दबाव डालने पर शादी की तारीख पांच अक्तूबर 2022 तय की गई। शादी एक मंदिर में होनी थी। शादी के दिन महिला नहीं पहुंची। बुजुर्ग को ठगी का अहसास हुआ।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts