Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

महिला ने मनचले पर लगाया धमकी का आरोप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के एक सरकारी संस्थान में कोचिंग करने आई रामनगर की महिला को एक मनचला लगातार परेशान कर रहा है। महिला का आरोप है कि आरोपी रोजाना उसे फोन करके अश्लील बातें करता है। विरोध करने पर उसकी फोटो को अश्लील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे रहा है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार रामनगर निवासी महिला हल्द्वानी में एक सरकारी संस्थान में कोचिंग के लिए आई हुई है। हल्द्वानी में पीजी में कमरा लेकर रह रही है। आरोप है कि एक युवक अलग-अलग मोबाइल नम्बरों से महिला को फोन कर अश्लील बातें करता है। महिला ने युवक की ऑडियो रिकार्डिंग व व्हाट्सएप मैसेज पुलिस को सौंपे हैं। कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts