Connect with us

Uncategorized

सैन्यकर्मी पर शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

देहरादून: शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने एक सैन्यकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चमोली जिले की रहने वाली युवती ने नेहरू कोलोनी थाने में तहरीर दी कि उसकी शादी की बात ग्राम बछेर, चमोली निवासी प्रीतम सिंह के साथ चल रही थी। प्रीतम सिंह सेना का जवान है।

युवती ने बताया कि एमए करने के बाद वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए अगस्त 2021 में देहरादून आ गई थी। 14 अगस्त को प्रीतम सिंह ने युवती को फोन किया कि वह हरिद्वार आया हुआ है। उसने युवती को भी हरिद्वार बुला लिया। इसके बाद आरोपित उसे होटल ले गया। जहां उसने कमरा लिया। आरोप है कि यहां आरोपित सैन्यकर्मी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 20 अगस्त को वह देहरादून युवती के कमरे में आया और फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी प्रकार वह युवती को ऋषिकेश, मेरठ समेत अलग-अलग जगह घुमाने के बहाने ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीडि़ता ने बताया कि अब आरोपित शादी से इन्कार कर रहा है। उसने जोशीमठ में किसी युवती के साथ सगाई कर ली है। नेहरू कालोनी थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts