Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

10 दिनों के भीतर एक और मौत, 21 साल की बंगाली एक्ट्रेस Bidisha De Majumdar का फंदे से लटका मिला शव

खबर शेयर करें -

सिनेमा जगत से इन दिनों दुखों का पहाड़ कम नहीं हो रहा है, अभी लोग एक गम से उबर पाते कि तब तक दूसरे एक्टर या एक्ट्रेस की मौत की खबर सबको हिलाकर रख देती है. ऐसे में 10 दिन के भीतर ही तीसरी एक्ट्रेस की मौत की खबर सामने आ रही है. अब खबर है कि 21 साल की बंगाली एक्ट्रेस बिदिशा दे मंजुमदार (Bidisha De Majumdar Suicide) का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला है. बताया जा रहा है कि उन्होंने सुसाइड किया है, हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. उनकी आत्महत्या की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है.

4 महीने पहले ही लिया था फ्लैट

बिदिशा नगर बाजार में एक रेंट के फ्लैट में रहती थीं और वहीं, उन्होंने आत्महत्या की है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो 4 महीने पहले ही नगर बाजार में रहने आई थीं, जहां उन्होंने फ्लैट लिया था. इसी फ्लैट में एक्ट्रेस ने सुसाइड किया है. रिपोर्ट्स की मानें तो बुधवार की शाम को मॉडल के फ्लैट से पुलिस को उनका शव फंदे से लटका मिला. बताया जा रहा है कि फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर पुलिस घर के अंदर एंट्री कर पाई और फिर बिदिशा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि बिदिशा के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है. पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. खबरों की मानें तो बिदिशा के दोस्तों के हवाले से कहा जा रहा हा कि वो अपने बॉयफ्रेंड की वजह से डिप्रेशन में थीं. बिदिशा की करीबी दोस्त दिया दास के हवाले से बताया जा रहा है कि वो डिप्रेशन में थीं क्योंकि बॉयफ्रेंड Anubhab की 3 और गर्लफ्रेंड भी थीं और एक्ट्रेस उसे किसी और के साथ शेयर नहीं कर सकती थी. इसी बात को लेकर बिदिशा काफी डिप्रेश थी. हालांकि, बाताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने अपने सुसाइड नोट में कैंसर से पीड़ित होने की बात की है, लेकिन उन्हें वो नहीं था. लेकिन, अभी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, जिसके बाद ही कुछ मामला साफ हो पाएगा.

10 दिन के भीतर हुई तीसरी मौत

आपको बता दें कि एक्ट्रेस बिदिशा दे मंजुमदार (Bidisha De Majumdar) की मौत सिनेमा जगत की तीसरी क्षति है. ये 10 दिनों के भीतर तीसरी मौत है. इनसे पहले केरल की मॉडल और एक्ट्रेस सहाना (Sahana Death) की मौत उनके जन्मदिन के मौके पर हुई थी. उनके शव को पुलिस ने खिड़की से लटका पाया था. उनके परिवार वालों ने उनके शौहर पर हत्या का आरोप लगाया था. वो महज 21 साल की थीं. बताया गया था कि उन्होंने सज्जाद कतर से डेढ़ साल पहले ही निकाह किया था. इसके बाद उसके अगले ही दिन कन्नड़ एक्ट्रेस चेतना राज (Chetna Raj Death) के निधन की खबर मीडिया में आई थी. चेतना राज की मौत वजन कम करने वाली सर्जरी की वजह से हुई थी.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts