Connect with us

Uncategorized

जानलेवा इश्क- प्रेमी के साथ मिलकर पुराने प्रेमी को दी ऐसी खौफनाक सज़ा

 मध्य प्रदेश के शहडोल ज़िले के सोनटोला जंगल में संदीप गुप्ता का शव 29 जुलाई को पुलिस को मिला था। संदीप गुप्ता के हाथ पेड़ के पीछे गमछे से बंधे थे। गर्दन पर गंभीर चोट के निशान थे। शरीर से काफी खून बह चुका था। 48 घंटे में पुलिस ने केस सुलझा लिया। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने इस मामले को सुलझाने के लिए एसआईटी बनाई थी।
हत्या संदीप गुप्ता की पूर्व प्रेमिका काजल सोनी ने की है। दरअसल, संदीप गुप्ता की शादी हो चुकी थी। शादी होने के बाद काजल ने उससे साफ कह दिया था कि वह उससे दूर ही रहे। इसके बाद भी संदीप गुप्ता पिछले एक साल से काजल का पीछा करता था। दूरबीन से काजल के घर में एवं बाथरूम आते-जाते नजर रखता था। इस दौरान काजल की दोस्ती कोतमा के अफरोज अंसारी से हो गई। संदीप गुप्ता के मोबाइल में काजल की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी थे, जिन्हें आपत्तिजनक कहा जा सकता था। संदीप गुप्ता उन्हें लीक करने की धमकी देता था। तब काजल ने अफरोज के साथ मिलकर संदीप को इसकी सजा देने का फैसला किया।
काजल सोनी गोहपारू से शहडोल के लिए 28 जुलाई को निकली तो उसने पर्स में चाकू रखा था। संदीप ने इस बार भी बाइक से बस का पीछा किया। सोन नदी के पास काजल ने बस रुकवाई और संदीप की बाइक पर बैठक सोनटोला जंगल की ओर गए। बाइक को जंगल में खड़ी कर दोनों बात कर रहे थे। बातों-बातों में काजल ने संदीप के हाथ पेड़ के पीछे बांध दिए। इसके बाद उसने गुस्से में अफरोज के दिए चाकू से उस पर हमले किए और उसकी जान ले ली। पुलिस ने 22 वर्षीय काजल सोनी के साथ ही 30 वर्षीय अफरोज को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts