Connect with us

Uncategorized

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन की टिप्पणी से नाराज भाजपा ने फूंका सोनिया गांधी का पुतला

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी हल्द्वानी पूर्वी मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल के नेतृत्व में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा अशोभनीय टिप्पणी व्यक्त करने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एंव कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेताओं के इस कृत्य की निंदा की।
मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल ने कहा कि कांग्रेस सांसद अधीर रंजन की एक आदिवासी महिला के लिए कई गई टिप्पणी से स्पष्ट है कि कांग्रेस के नेता आदिवासी, दलित, महिला और गरीब विरोधी हैं। कहा कि कांग्रेस की मुखिया सोनिया गांधी देश से माफी मांगने के बजाए अधीर रंजन चौधरी का बचाव क, रही है।

इस दौरान दिनेश खुल्बे ,कमल मुनी जोशी, प्रकाश गरजौला, हरीश भट्ट, संजय खाती , पान सिंह मेवाड़ी, युगल शर्मा, संजय पांडे , विक्की पाठक, चंदू पंत जी,रूकमणी बिष्ट ,रमा तिवारी, चंदू पलड़िया, हिमांशु मिश्रा, दीपक असवाल, सौरभ शर्मा, सोनकर, आदि लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts