Connect with us

Uncategorized

बड़े भाई के सिर पर सिलेंडर दे मारा, पड़ोसियों ने देखा कमरे का मंज़र तो कांप उठी रूह

घर परिवार में मनमुटाव किस घर में नहीं होता। लेकिन यहां नौबत ऐसी आ गयी कि भाइयों के बीच लड़ाई ने खूनी रूप धारण कर लिया। पौड़ी जिले के अंतर्गत कोटद्वार में दो भाइयों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्‍या कर दी। मामला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बलभद्रपुर मोहल्ले का है। जहां किसी बात को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर सिलिंडर से वार कर उसकी हत्या कर दी।

कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि युद्धवीर सिंह पुत्र कमल सिंह बलभद्रपुर मोहल्ले में अपने बड़े भाई सुखवीर सिंह के साथ रहता था। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने घर के कमरे में जाकर देखा तो सुखवीर सिंह का शव जमीन में लहूलुहान स्थिति में पड़ा हुआ था। पुलिस पूछताछ में युद्धवीर सिंह ने बताया कि उसने अपने भाई के सिर पर सिलिंडर से वार कर उसकी हत्या की।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts