Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

फिर बंद होंगे स्कूल!!! कोविड की नजर, फैसला जल्द

खबर शेयर करें -

(Corona Cases In Schools, Delhi Covid Cases, Coronavirus In India). ज्यादातर राज्यों के स्कूलों में अप्रैल में नया सत्र शुरू होता है. इस साल नए सत्र के साथ ही ज्यादातर राज्यों में स्कूल-कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों को खोल दिया गया है. यह फैसला देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी को देखते हुए लिया गया था. लेकिन अब एक बार से कोविड 19 संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है.

दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों में कोरोना संक्रमित बच्चों के होने की खबर लगातार मिल रही है. जिस भी स्कूल में किसी बच्चे या टीचर के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिलती है, वहां एहतियात के तौर पर उस कक्षा के सभी स्टूडेंट्स का टेस्ट करवाने के बाद स्कूल को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया जा रहा है. लेकिन दिल्ली सरकार इस संबंध में नया फैसला लेने की तैयारी में नजर आ रही है.

दिल्ली में बंद हो सकते हैं स्कूल
इन दिनों कई राज्यों में अचानक से कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है. ऐसे में सभी स्कूलों ने अपने यहां पढ़ने वाले स्टूडेंट्स व स्टाफ के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. स्कूल परिसर में हर किसी के लिए कोविड प्रोटोकॉल (Covid Protocol) का पालन करना अनिवार्य है. वहीं, दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया जल्द ही स्कूलों के संबंध में नया फैसला ले सकते हैं.

20 अप्रैल को होगी मीटिंग
दिल्ली के स्कूलों में स्टूडेंट्स के कोरोना पॉजिटिव मिलने की वजह से प्रशासन डरने लगा है. अगर पॉजिटिविटी दर में ज्यादा इजाफा होता है तो स्कूलों को फिर से कुछ समय के लिए बंद किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 20 अप्रैल 2022 को दिल्ली में इस मुद्दे पर मीटिंग की जा सकती है. उसके बाद ही स्कूलों के लिए नई गाइडलाइंस भी जारी की जा सकती हैं.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts