Connect with us

Uncategorized

छोटे भाई से पत्नी का अफेयर! पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

 गाज़ियाबाद के मिसलगढ़ी इलाके में विवाहिता की बेहरमी से हत्या कर दी गयी। वारदात को सोमवार सुबह अंजाम दिया गया। हत्या के आरोप में महिला के पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पति ने जुर्म कुबूलते हुए पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी टीना का किसी के साथ अफेयर होने का शक था। आरोपी ने बताया कि वह उसके शराब पीकर आने पर झगड़ा भी करती थी। इसलिए गुस्से में आकर उसकी जान ले ली। पहले बेसबाल के बल्ले से उसका सिर फोड़ा और फिर चुनरी से गला घोंट दिया। उसके मर जाने की पुष्टि होने पर वह घर से भाग निकला। पुलिस ने बताया कि सुबह सात बजे एक युवक ने फोन से सूचना दी कि गोविंदपुरम के पार्क में गौरव नाम का शख्स बेहोश पड़ा है, उसके कपड़े खून से लथपथ हैं। वह पत्नी की हत्या करके आया है।

दरअसल सूचना देने वाला युवक गौरव का परिचित था। वह उसे इस हालत में देख पहले उसके घर ही गया था। उसने गौरव के परिवारवालों को बताया कि वह पार्क में बेहोश पड़ा है। यह सुनते ही परिवार के लोग घर पर ताला लगाकर भाग गए। पुलिस ने गौरव को पार्क से गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसने बताया कि टीना से उसकी शादी नौ महीने पहले दिसंबर 2021 में हुई थी। उसे महसूस होता था कि टीना उसे प्यार नहीं करती, जबकि उसके छोटे भाई का बहुत ख्याल रखती है। इसीलिए उसे शक था कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। गौरव ने पुलिस को बताया कि वह टीना से अलग होना चाहता था। इसके लिए दो दिन पहले घर से भागकर जयपुर चला गया था। परिवार के लोग वहीं पहुंच गए और रविवार को वहां से ले आए। उसने बताया कि उसे लगा कि इस तरह वह अलग नहीं हो पाएगा, इसलिए हत्या करने की ठान ली।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts