Connect with us

Uncategorized

पत्नी ने दोस्त के साथ खेला ऐसा खेल कि मानवता शर्मशार

नोएडा. गौतमबुद्ध नगर के थाना बादलपुर क्षेत्र में एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां के कुड़ी खेड़ा गांव में एक महिला ने अपने दोस्त की मदद से कथित तौर पर पति की हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, पत्नी ने दोस्त के साथ मिलकर पति का सिर ईंट से कुचल दिया था. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच कर दी है.

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान कुड़ी खेड़ा निवासी 30 वर्षीय भूपन के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि भूपन की पत्नी शोभा देवी ने अपने दोस्त सागर उर्फ गोलू के साथ मिलकर ईंट से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी. मीडिया प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने मृतक के शव को अंबुजा सीमेंट के पास फेंक दिया था. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है
उन्होंने बताया कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या कथित तौर पर अवैध संबंधों के चलते हुई और मृतक शराब पीने का आदी था. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

अवैध संबंधों के चलते शाह की हत्या की
बता दें कि नोएडा में इन दिनों अपराध के मामले बढ़ गए हैं. बीते महीने ही नोएडा थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 11 में रहने वाले एक युवक की दो लोगों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया था कि बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले का राजकुमार शाह (24) नोएडा सेक्टर 11 में रहता था और बीती रात अनिल रजत और सुनील शाह ने रोटी बनाने वाले बेलन से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. उन्होंने बताया था कि मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि अवैध संबंधों के चलते दोनों ने शाह की हत्या की. तीनों ही बिहार के रहने वाले हैं.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts