Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी में प्रांतीय नगर व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी

 हल्द्वानी : प्रांतीय नगर व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता की पत्नी ने खुदकुशी कर ली। उसका शव फंदे से लटका मिला।  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है। इधर, मृतका के स्वजनों ने बेटी को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। 

राजेन्द्रनगर राजपुरा गली नम्बर एक निवासी सचिन गुप्ता प्रांतीय नगर व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे उनकी पत्नी क्षमा (26) ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जिस कमरे में महिला ने फांसी लगाई वहां उसका पति सोया हुआ था। उसकी आंख खुली तो पत्नी को फंदे पर पाया। उसने शोरशराबा कर स्वजनों को बुलाया। मृतका को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाल हरेंद्र चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मजिस्ट्रेट अधिकारी के सामने पंचनामा भरा। वहीं सूचना पर मृतका के मायके पक्ष के लोग कस्बा दिवचरा, बलिया, बरेली से पहुंच गए हैं। उनका आरोप है कि बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया गया है। बहरहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

सुबह स्वजनों को पिलाई थी चाय

मृतका के ढाई साल का एक बेटा व एक बेटी दोनों जुड़वा बच्चे हैं। स्वजनों के अनुसार सुबह छह बजे उठकर क्षमा ने स्वजनों को चाय पिलाई थी। 

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts