Connect with us

Uncategorized

अवैध संबंध का विरोध करने पर क्रूरता की हदें पार कर गयी पत्नी..पति को जिन्दा जलाया

उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर से सटे मीनानगर इलाके में एक महिला ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए प्रेम प्रसंग में बाधक बने पति को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। पड़ोसियों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मामला रेलवे स्टेशन के निकट गांव बरहाना के मौजा मीनानगर का है। गांव का रहने वाला चमन (40) दिल्ली डवलपमेंट अथॉरिटी में काम करता था। वहां वह पत्नी रेखा एवं दो बेटी एवं एक बेटे के साथ कुछ समय किराए के मकान में रहा था।

इस दौरान उसकी पत्नी के किसी और युवक से अवैध संबंध बन गए। चमन रेखा के प्रेम प्रसंग का विरोध करता था। उसी को लेकर घटना से एक दिन पूर्व उनका विवाद हुआ था। आरोप है कि इससे गुस्सा होकर सोमवार की सुबह रेखा ने पति चमन पर उस समय पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जब वह सुबह गहरी नींद में सो रहा था। बेटे ने बताया कि जब पापा आग से घिरे थे तो हमने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया तो मम्मी उन्हें धमकाते हुए दूसरे कमरे में ले गई। आग से घिरे चमन को पड़ोसियों ने किसी तरह से बाहर निकाला। इस खौफनाक वारदात से सहमे चमन के पुत्र मयंक ने बताया कि मम्मी अक्सर फोन पर बातें करती रहती थीं। बताया कि दिल्ली में रहने के दौरान वहां एक अंकल से मम्मी की दोस्ती हो गई थी। दर्दनाक घटना में चमन की मौत के बाद उसके भाई अमर सिंह ने भाई की आग लगाकर हत्या करने वाली अपनी भाभी रेखा के खिलाफ तहरीर दी है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts