Connect with us

Uncategorized

आखिर क्यों जरुरी है हेलमेट पहनना? रोंगटे खड़े करने वाले वीडियो को देख आ जाएगा समझ

खबर शेयर करें -

भारत में अकसर हेलमेट चेकिंग (Helmet Checking Abhiyan) को लेकर अभियान चलाए जाते हैं. लोगों को हेलमेट पहनने को कहा जाता है. अगर कोई बिना हेलमेट पकड़ा जाता है तो उसपर जुर्माना लगा दिया जाता है. इसके पीछे ट्रैफिक पुलिस का मकसद होता है कि पैसों को बचाने के लिए ही सही लोग हेलमेट लगाए. इस तरह के अभियान पर लोग क्या करते हैं? जैसे ही देखते हैं कि पुलिस सामने है, हेलमेट लगा लेते हैं. उसके बाद फिर खोलकर रख देते हैं. लेकिन शायद हम भूल जाते हैं कि हेलमेट (Importance Of Helmets) हमारे लिए ही जरुरी है.

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसे देखने के बाद आप हेलमेट लगाना कभी नहीं भूलेंगे. पुलिस की आंखों में धूल झोंक बिना हेलमेट के निकल जाना समझदारी नहीं, बेवकूफी है. ये हेलमेट पुलिस के लिए फायदेमंद नही है. ये तो दो पहिया चला रहे शख्स के लिए काफी जरुरी है. सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया, जिसे देखने के बाद आपको समझ आएगा कि टू व्हीलर चलाते हुए हेलमेट कितना जरुरी है. ये आपको यमराज के मुंह से वापस ले आ सकता है.

बस के चक्के में आया सिर
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया गया. बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो शेयर किया. साथ ही लिखा कि हेलमेट जान बचाती है. इस वीडियो में देखा गया कि कैसे हेलमेट ने एक शख्स की जान बचाई. शख्स हेलमेट पहनकर बाइक चला रहा था. लेकिन अचनाक एक्सीडेंट होने पर उसकी गाड़ी बस से टकरा गई. इस हादसे में उसका सिर बस के टायर के नीचे आ गया. लेकिन गनीमत रही कि उसने हेलमेट पहन रखा था. इस वजह से उसकी खोपड़ी टायर के नीचे पीसकर चटनी नहीं बनी.

बची युवक की जान
वायरल होते इस वीडियो को ब्राजील का बताया जा रहा है. घटना 18 जुलाई की है. 19 साल का एलेक्स अपनी बाइक से कहीं जा रहा था. तभी ये एक्सीडेंट हो गया और उसकी बाइक बस के नीचे आ गई. इसमें एलेक्स का सिर सीधे टायर के नीचे आ गया था. लेकिन हेलमेट ने उसकी जान बचा ली. लोगों को हमेशा दो पहिया पर हेलमेट पहनने को कहा जाता है. ऐसा इसी तरह की स्थिति में जान बचाने के लिए है. लेकिन लोग फैशन में या तो हेलमेट पहनते नहीं हैं या फिर सस्ते हेलमेट खरीद लेते हैं. ऐसे में जान बचना काफी मुश्किल हो जाता है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts