Connect with us

Uncategorized

कौन जाएगा राज्यसभा: छह दावेदारों का पैनल बनेगा भाजपा का, 3 पुरुष, 3 महिलाओं की दावेदारी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा जल्द रिक्त होने जा रही राज्यसभा की एक सीट के चुनाव के लिए तैयारी में जुट गई है। पार्टी इस कड़ी में छह दावेदारों का पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी।
उत्तराखंड में लोकसभा की पांच और राज्यसभा की तीन सीटें हैं। वर्तमान में राज्यसभा की दो सीटें भाजपा और एक कांग्रेस के पास है। भाजपा से राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी व नरेश बंसल और कांग्रेस से प्रदीप टम्टा राज्यसभा में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनमें से प्रदीप टम्टा का कार्यकाल अगले महीने समाप्त होने जा रहा है। 70 सदस्यीय उत्तराखंड विधानसभा में फिलहाल एक सीट रिक्त है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए हाल ही में भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र दिया है। इस स्थिति में वर्तमान में 69 में से भाजपा के 46 विधायक हैं। यानी, संख्या बल के आधार पर देखा जाए तो रिक्त होने जा रही राज्यसभा सीट के चुनाव में भाजपा की जीत तय है।
भाजपा राज्यसभा सीट के प्रत्याशी का नाम तय करने के लिए बैठकों की शुरुआत कर चुकी है। इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश में राज्यसभा की जो एक सीट रिक्त हो रही है, उसके संबंध में केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के देहरादून प्रवास के दौरान भी राज्यसभा की एक सीट के चुनाव पर बात हुई।

कौशिक के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व ने अपेक्षा की है कि प्रत्याशियों का एक पैनल बनाकर केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजा जाए। पैनल तय करने के लिए पार्टी की दो बैठकें हो चुकी है। जल्द एक और बैठक के बाद पैनल को केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया जाएगा। इस पैनल में छह नाम भेजे जाएंगे। जल्द ही इन नामों को तय कर लिया जाएगा।
उधर, सूत्रों का कहना है कि भाजपा पैनल में तीन पुरुष व तीन महिला दावेदारों के नाम शामिल करने जा रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पैनल में चौंकाने वाले नाम भी शामिल हो सकते हैं

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts