Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

पार्टी किसने कमजोर की, पता लगाना जरूरी, हार के कारणों का पता तो चलना चाहिए: यशपाल आर्य

खबर शेयर करें -

देहरादून : नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि हार के कारणों की समीक्षा होना स्वाभाविक है। जिन्होंने पार्टी को कमजोर करने का काम किया, उन्हें चिह्नित किया जाना चाहिए। साथ में उन्होंने कहा कि किसी को भी अपना पक्ष रखना है तो पार्टी फोरम और हाईकमान के समक्ष रखना चाहिए। सार्वजनिक रूप से नहीं कहा जाना चाहिए।

आर्य ने कांग्रेस के किसी भी नेता का नाम लिए बगैर कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस की निश्चित जीत की बात कही जा रही थी। आखिर ऐसा क्या हुआ कि पार्टी हार गई। हार की वजह जानना आवश्यक है। साथ ही जिन्होंने पार्टी को कमजोर किया, उनके खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए।

बहुगुणा सीएम बने तो उन्होंने समर्थन दिया

आर्य ने कहा कि वर्ष 2012 में वह प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष थे। पार्टी हाईकमान ने विजय बहुगुणा को मुख्यमंत्री बनाया तो उन्होंने पार्टी हाईकमान के निर्णय को स्वीकार किया। इसके बाद हाईकमान ने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी हरीश रावत को सौंपी, इस निर्णय को भी स्वीकार किया गया। उन्होंने पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की ओर से अविनाश पांडे की ओर से तैयार की गई हार की समीक्षा रिपोर्ट की जानकारी न होने की बात भी कही।

आर्य को करनी पड़ी प्रतीक्षा

उधर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के आवास पर उनसे मुलाकात करने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को काफी देर तक प्रतीक्षा करनी पड़ी। सुबह करीब 11.30 बजे प्रीतम सिंह के आवास पर आर्य पहुंचे तो वह वहां नहीं थे। करीब एक बजे प्रीतम सिंह आवास पहुंचे तो उन्होंने आर्य के साथ बंद कमरे में बातचीत की।

प्रीतम के तल्ख तेवर बरकरार जांच की मांग दोहराई

पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने मंगलवार को दोबारा हार के कारणों की समीक्षा रिपोर्ट में गुटबाजी का ठीकरा फोड़े जाने को लेकर तल्ख तेवर बरकरार रखे।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोनिया गांधी से इसकी जांच कराने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष रहते हुए कभी ऐसी बयानबाजी नहीं की, जिससे पार्टी को नुकसान हो। गुटबाजी का आरोप लगाने वालों को इसे साबित करना चाहिए।

आर्य ने नहीं दी आने की पूर्व जानकारी

प्रीतम सिंह ने मीडिया से बातचीत में यह भी कहा कि यशपाल आर्य ने आने की पूर्व जानकारी नहीं दी। वह बार के चुनाव के सिलसिले में गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में सभी एकजुट हैं और सब साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts