Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

…जब योगी सरकार के मंत्री को चूहे ने काटा, बिगड़ी तबीयत तो अफसरों के फूले हाथ-पांव

खबर शेयर करें -

बांदा. उत्तर प्रदेश के बांदा में योगी सरकार (Yogi Government) के मंत्री गिरीश चंद्र यादव को रविवार देर रात जहरीले कीड़े ने काट लिया. मंत्री की हालत धीरे-धीरे बिगड़ने लगी तो आला अफसरों के हाथ-पांव फूल गए और आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं रात भर अस्पताल में अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा. सोमवार सुबह 6 बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. बताया जा रहा है कि चूहे ने मंत्री को काटा है. वहीं, सूचना पर डीएम से लगाकर एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. सभी देर रात जिला अस्पताल में डेरा जमाए रहे.

बता दें कि बुंदेलखंड में जन-कल्याणकारी योजनाओंकी जमीनी हकीकत परखने राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव शुक्रवार को बांदा जिले के दौर पर पहुंचे थे. इस दौरान वह मवई बाईपास स्थित सर्किट हाउस में रुके हुए थे. इसी बीच अचानक देर रात करीब 2 बजे उन्हें सोते समय जहरीले कीड़े ने काट लिया. चूंकि सर्किट हाउस के आसपास घना जंगल है, इसलिए सांप के डंसने की आशंका के चलते मंत्री का पूरा स्टाफ भयभीत हो गया. सूचना मिलते ही जिले के आला अफसरों तक के हाथ-पांव फूल गए. जब दर्द बढ़ने लगा तो मंत्री जी को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अस्पताल में कई डॉक्टरों की टीम उपचार में लगी रही राज्यमंत्री के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से रात भर अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल बना रहा. सीएमएस डॉ. एसएन मिश्र ने बताया कि मंत्री गिरीश चंद्र को चूहे ने काट लिया था. आसपास जंगल होने के चलते मंत्री को ऐसा लगा कि सांप ने काट लिया है. रात 3 बजे उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया. जब पुष्टि हुई कि सांप ने नहीं चूहे ने काटा है, तब जाकर सुबह 6 बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. सुबह भी चेकअप कराया गया. मंत्री की तबीयत बिल्कुल ठीक है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts