Connect with us

Uncategorized

होटल कारोबारी ने पत्नी को प्रेमी के साथ देखा तो दोनों और खुद को गोली मारी, कारोबारी, प्रेमी की मौत

मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के एक निजी होटल में एक होटल कारोबारी ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को गोली मारने के बाद खुद पर भी गोली चला दी। इस सनसनीखेज वारदात में प्रेमी और पति दोनों की मौत हो गई है। जबकि महिला के बाजू में गोली लगी है। वह अस्पताल में दाखिल है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। कुल्लू से पुलिस अधीक्षक भी मनाली पहुंच रहे है। डीएसपी हेमराज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
घटना सुबह सात बजे की बताई जा रही है। जब गोली चलने की आवाज सुनी तो होटल स्टाफ घटनास्थल की ओर दौड़ा। मौके पर खून से लथपथ दो लोग और एक महिला फर्श पर पड़े थे। तीनों के आपस में परिचित होने और कारोबारी संबंध होने के चलते आपसी लेनदेन और अवैध संबंध की दिशा में भी पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर ये तीनों एक स्थान पर किस सिलसिले में मिले थे और बात गोली चलने तक कैसे पहुंच गई

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts