Connect with us

Uncategorized

दिल्ली में खत्म होगा वीकेंड कर्फ्यू, दुकानों पर लागू ऑड-ईवन सिस्टम भी हटेगा

Corona Cases in Delhi: देश में कोरोना के मामले बेतहाशा बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटों में फिर 3 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं. इस बीच दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए वीकेंड कर्फ्यू हटाने का फैसला किया है. बाजारों में दुकान खोलने के लिए लागू ऑड-ईवन सिस्टम हटाया जाएगा. प्राइवेट दफ्तर भी 50% क्षमता पर चल सकेंगे. राजधानी दिल्ली में कोरोना के घटते मामलों के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रस्ताव को मंजूरी दी है. मुख्यमंत्री ने यह प्रस्ताव उपराज्यपाल को भेजा है.

बुधवार को 57,290 नमूनों की कोविड जांच की गई, जबकि मंगलवार को 57,776 नमूनों की जांच हुई थी. दिल्ली में बुधवार को संक्रमण से 35 लोगों की मौत हुई थी और 13,785 नए मामले सामने आए थे जबकि संक्रमण दर 23.86 प्रतिशत थी.

दिल्ली में पिछले गुरुवार को कोविड-19 के 28,867 मामले सामने आए थे. महामारी शुरू होने के बाद से एक दिन में आए यह सर्वाधिक मामले थे. वहीं, शुक्रवार को 24,383, शनिवार को 20,718, रविवार को 18,286, सोमवार को 12,527 और मंगलवार को 11,684 मामले सामने आए.

दिल्ली में पिछले शनिवार को संक्रमण दर 30.6 प्रतिशत थी. महामारी की इस लहर में यह सबसे ज्यादा संक्रमण दर थी. रविवार को संक्रमण दर 27.9 प्रतिशत, सोमवार को 28 प्रतिशत और मंगलवार को 22.5 प्रतिशत दर्ज की गई.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts