Connect with us

Uncategorized

मौसम अर्लट: मैदान से पहाड़ तक बारिश जारी, बर्फ़बारी का येलो अलर्ट

देहरादून: पहाड़ से लेकर मैदान तक पिछले कई घंटों से बारिश का दौर जारी है। सर्दियों में जहां बहुत कम बारिश हुई थी। वहीं, अब बारिश होने से लोगों को बढ़ती गर्मी से कुछ राहत जरूर मिलेगी। पहाड़ी जिलों में किसानों को भी कुछ राहत मिलेगी।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। रात भर रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम में ठंड बढ़ गई है।

दूसरी ओर मैदानी जिलों खासकर हरिद्वार शहर और रुड़की में मूसलधार बारिश से कई इलाकों में पानी भी भर गया। केदारनाथ धाम में एक बार फिर बर्फबारी हुई। कुमाऊं के अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी देखने को मिली है।

इस बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों में भी मौसम का रुख बदला रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले चार दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

20 और 21 मार्च को ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ हिमपात हो सकता है। जिसका असर ठंड के रूप में मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकेगी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts