Connect with us

Uncategorized

‘चौखट पे तुम्हारी हम दम तोड़ जाएंगे’ गाते हुए लड़की के घर के सामने खुद को लगा ली आग…

उत्तर प्रदेश के हरदोई के शाहाबाद कोतवाली इलाके के कस्बे में एक सिरफिरे युवक ने एक लड़की के घर के सामने खुद को पेट्रोल डालकर आग लगा ली।जलते हुए युवक को देखकर आसपास के लोगों ने उसे बुझाया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। युवक लड़की से प्रेम करता था और इसी चक्कर में उसने खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाई है। बताया जा रहा है कि इससे पहले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उस समय लड़की ने युवक के पक्ष में बयान दिया था और अपने मां बाप के साथ चली गई थी।
दरअसल युवक, युवती के घर के सामने आकर ‘चौखट पे तुम्हारी हम दम तोड़ जाएंगे’ गाना गाते हुए खाली पड़े खेत में अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। यहां मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक वह आग की लपटों से घिर चुका था। लोगों ने दौड़कर उसे किसी तरीके से बचाया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। युवक का नाम अमन है, जो शाहजहांपुर जिले के रौजा थाना क्षेत्र के भागल खेड़ा गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि यह युवक अपने नाना के यहां रह रहा था। जिस लड़की के घर के सामने आग लगाई है वह उसकी दूर की रिश्तेदार है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले अमन के खिलाफ इसी लड़की के माध्यम से एक केस दर्ज कराया गया था. हालांकि बाद में लड़की ने लड़के के पक्ष में बयान देते हुए कहा था कि उसे कोई भगा कर नहीं ले गया है, वह अपनी मर्जी से कहीं गई हुई थी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts