Connect with us

Uncategorized

शरीर की एक-एक नस को खोल देंगी ये 10 चीजें, तेजी से दौड़ेगा खून, हार्ट अटैक से होगा बचाव

खबर शेयर करें -

नसों का बंद, ब्लॉक या जाम होना (Blocked arteries) को मेडिकल भाषा में एथेरोस्क्लेरोसिस (Atherosclerosis) के रूप में जाना जाता है। नसों या धमिनियां तब ब्लॉक होती हैं, जब अंदर से मोटी हो जाती हैं। धमनियों के मोटा होने की वजह फैट है, जो धीरे-धीरे नसों में जमा होता रहेता है। धमनियों में फैट की मात्रा बढ़ने से रक्त प्रवाह यानी ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है और कभी-कभी थम जाता है। एथेरोस्क्लेरोसिस कई अन्य कोरोनरी हार्ट डिजीज सहित स्ट्रोक या हार्ट अटैक का कारण बन सकता है, जिससे मौत का जोखिम भी बढ़ सकता है।

नसों के ब्लॉक होने के क्या कारण हैं? कई अन्य बीमारियां और बाहरी कारक एथेरोस्क्लेरोसिस का कारण बन सकते हैं। लेकिन धमनियों के स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा बुरा असर आपके द्वारा खाई जाने वाली अन्हेल्दी चीजों का पड़ता है। फ्राइड फूड, प्रोसेस्ड फूड, केक, नमकीन, तेल, मक्खन जैसी चीजें नसों में फैट जमा करती हैं, जीसे उनके बंद होने का खतरा होता है। चलिए जानते हैं कि बंद नसों को खोलने के लिए आपको किन-किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

लहसुन

एनसीबीआई (NCBI) पर प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, लहसुन एक सुपरफूड है जो विभिन्न स्वास्थ्य लाभ और पोषक तत्व प्रदान करता है। यह ऑर्गोसल्फर यौगिकों का खजाना है, जो सूजन, कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा आपको अपने खाने में खट्टे फल, बेरीज, फैटी फिश, फलियां, अवोकेडो आदि का भी सेवन करना चाहिए।

पत्तेदार साग

पत्तेदार साग जैसे पालक, ब्रोकली, पत्तागोभी आदि धमनियों की दीवारों को पतला करने में मदद करते हैं (जो एथेरोस्क्लेरोसिस के कारण गाढ़ी हो सकती हैं)। ये ब्लड शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल को भी कम करते हैं।

टमाटर

टमाटर लाइकोपीन से भरपूर होते हैं, जो शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग नियमित रूप से टमाटर का सेवन करने से विभिन्न हृदय रोगों के विकास का जोखिम कम होता है।

नट्स

अखरोट और बादाम जैसे मेवे कई पोषक तत्वों का एक बड़ा स्रोत हैं। यह दिल को स्वस्थ रखते हैं। नियमित रूप से अखरोट का सेवन करने से बंद धमनियों को को खोलने और स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

सीड्स

फ्लैक्स सीड्स और चिया सीड्स जैसे बीज एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर से भरपूर होते हैं। यह दोनों ही हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और इंसुलिन लेवल में सुधार करने में सहायक हैं। इंसुलिन में गड़बड़ी इसका बड़ा कारण हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts