Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में 11-12 जून को भारी बारिश, आंधी और बिजली चमकने की चेतावनी, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश

उत्तराखंड में 11-12 जून को भारी बारिश, आंधी और बिजली चमकने की चेतावनी, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के कई जिलों में 11 और 12 जून को मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार 11 जून को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाएं चलने (50 से 60 किमी प्रति घंटा) की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

वहीं अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और तेज हवाओं (40 से 50 किमी प्रति घंटा) की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

12 जून को भी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग व अन्य गतिविधियों पर सतर्कता बरती जाए। सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने, आपदा उपकरण तैयार रखने और किसी भी घटना की सूचना तत्काल साझा करने को कहा गया है।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करें।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts