Connect with us

Uncategorized

अफ़ज़ल नाम से विष्णु ने दी थी अम्बानी परिवार को तीन घंटे में ख़त्म करने की धमकी

उद्योगपति मुकेश अंबानी के परिवार को धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान बिष्णु विदु भौमिक के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 56 साल है। वो मुम्बई बोरीवली वेसो का रहने वाला है।
मुंबई पुलिस ने बताया कि उस पर आईपीसी की धारा 506 (2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसने अपने निजी फोन से आठ अलग-अलग नंबरों पर सुबह 10:39 से दोपहर 12:04 बजे के बीच करीब नौ कॉल किए। पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी पेशे से ज्वेलर बताया जा रहा है। दक्षिण मुंबई में उसकी दुकान है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आरोपी ने रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में फोन करने के दौरान अपना नाम अफजल बताया था।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार भौमिक ने पहले भी इसी तरह के कॉल किए थे। हम कॉल करने के पीछे के मकसद को जानने के लिए भौमिक से पूछताछ कर रहे हैं। इससे पहले मुकेश अंबानी के परिवार को सोमवार सुबह एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई पुलिस के अनुसार रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के डिस्प्ले नंबर पर धमकी भरे आठ फोन कॉल किए गए।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts