Connect with us

अपराध

हरिद्वार में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: आंगनबाड़ी महिला सुपरवाइजर 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

हरिद्वार में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: आंगनबाड़ी सुपरवाइजर 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

हरिद्वार। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने हरिद्वार से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सुपरवाइजर राखी सैनी रुड़की क्षेत्र में तैनात थीं और एक आंगनबाड़ी सहायिका के प्रमोशन के एवज में यह रकम मांग रही थीं।

जानकारी के अनुसार, रुड़की क्षेत्र की एक आंगनबाड़ी सहायिका का प्रमोशन लंबे समय से लंबित चल रहा था। आरोप है कि सहायिका जब भी प्रमोशन के संबंध में बात करती, तो राखी सैनी उसे टालती रहती थीं। इसी बीच सैनी ने प्रमोशन कराने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर दी। सहायिका रिश्वत देने के पक्ष में नहीं थी, जिसके बाद उसने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने मामले की गोपनीय जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद टीम ने ट्रैप प्लान तैयार किया। तय योजना के तहत सहायिका को बुधवार को हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय बुलाया गया। जैसे ही सहायिका ने सैनी को रिश्वत की रकम दी, मौके पर पहले से तैनात विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।

कार्रवाई के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी के आवास पर भी छापा मारा। बताया जा रहा है कि वहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। यदि किसी और की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आम लोगों में विजिलेंस की इस कार्रवाई को लेकर संतोष देखा जा रहा है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts