Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

वीडीओ-वीपीडीओ भर्ती में धांधली का आरोप, जांच नहीं होने पर बेरोजगार युवा मुख्यमंत्री के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

देहरादून : राज्य के बेरोजगार युवा वीडीओ-वीपीडीओ भर्ती की जांच नहीं होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा 13 जिलों से युवा चंपावत जाकर भी धरना-प्रदर्शन करेंगे। मंगलवार को गांधी पार्क में उत्तराखंड बेरोजगार संघ और देवभूमि बेरोजगार मंच की बैठक में ये फैसला लिया गया।

बेरोजगार युवाओं ने आरोप लगाया कि भर्ती में धांधली होने के बावजूद आयोग और सरकार संज्ञान नहीं ले रही है। जबकि आयोग के अध्यक्ष भी इसमें गड़बड़ी की बात मान चुके हैं। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बाबी पंवार ने कहा कि आयोग और सरकार जांच से क्यों भाग रहे है। दस्तावेज सत्यापन की तिथि जारी कर दी गई, पर अभी तक न तो ओएमआर सार्वजनिक की और न ही जांच शुरू की।

पंवार ने कहा कि बुधवार को मजिस्ट्रेट और आयोग के अध्यक्ष एस राजू के समक्ष संदिग्ध लोग की सूची रखी जाएगी। इसके साथ ही जांच शुरू नहीं होने पर प्रदेश के 13 जिलों में एक साथ मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, बेरोजगार 13 जिलों से 13 बसों में चंपावत कूच करेंगे। जहां भाजपा के खिलाफ प्रचार किया जाएगा। बैठक में मंच के अध्यक्ष राम कंडवाल, देवेंद्र, दीपक, मोहित, विनोद, अमित आदि लोग उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts