Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

जिला अधिकारी वंदना ने फौजदारी अधिवक्ता के लिए मांगे आवेदन

खबर शेयर करें -

नैनीताल। सहायक अभियोजन अधिकारी के रिक्त एक पद के सापेक्ष आबद्ध नामित अधिवक्ता फौजदारी के पद पर नामित अधिवक्ताओं के रूप में एक वर्ष अथवा सहायक अभियोजन अधिकारी की नियमित नियुक्ति तक आबद्ध किया जाना है। जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि जनपद नैनीताल में रिक्त मांग के विवरणानुसार इच्छुक एवं योग्य अधिवक्ता जिनका कम से कम विधि व्यवसाय, फौजदारी मामलों में पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो चुका हो आवेदन पत्रा आमंत्रित किये जाते हैं। उन्हांेने कहा कि ऐसे अधिवक्ता पात्र नहीं होंगे जो राज्य सरकार के द्वारा नोटरी या शासकीय आदाता पदों पर नियुक्त किए गए हों, उन्होंने कहा ऐसे पदधारक अधिवक्ताओं द्वारा आवेदन किया जाता है तो इस आशय का घोषण पत्र प्रस्तुत करना होगा कि नियुक्ति के उपरान्त धारित पद को त्याग देंगे। उन्होंने कहा कि जो अधिवक्ता योग्यता रखते हों अपने आवेदन पत्रा प्रारूप पर सक्षम अधिकारी से सत्यापित कर जिलाधिकारी कार्यालय नैनीताल में 10 दिनों के अन्दर जमा कर सकते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized