Connect with us

Uncategorized

उत्तरकाशी: यमुनोत्री पैदल मार्ग ध्वस्त, दो दिन के लिए रोकी गई यात्रा

लगातार भारी बारिश के कारण प्रदेशभर खासकर पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हो रहा है, जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चारधाम यात्रा भी बाधित हो रही है। यमुनोत्री पैदल मार्ग भी भंडेली गाड़ के पास बार-बार बाधित हो रहा है। जिससे यात्रा में खलल पड़ रहा है।

भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के चलते मार्ग का काफी हिस्सा पूरी तरह से तबाह हो गया है, जिसके चलते मार्ग पर आवाहाजी करना संभव नहीं रह गया है। ऐसे में यमुनोत्री यात्रा को आज और कल यानी 31 जुलाई और एक अगस्त दो दिनों के अलए स्थगित कर दिया गया है।

पुलिस ने लोगों से दो दिन यमुनोत्री यात्रा पर नहीं जाने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि मार्ग की स्थिति को देखते हुए यात्रा करना संभव नहीं है। मार्ग को खोलने का प्रयास लगातार जारी है। भंडेली गाड़ के पास पहले भी मार्ग अवरुद्ध होता रहा है। ऐसे में इस जगह पर स्थाई समाधान किए जाने की जरूरत है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts