Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

उत्तरकाशी: जिला अस्पताल से अचानक गायब हुआ मरीज, नहीं लगा कोई सुराग

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती मरीज अचानक कहीं गायब हो गया और व्यक्ति का मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है। गायब हुए व्यक्ति का सामान अस्पताल से 500 भी की दूरी पर बरामद हुए हैं। मरीज के गायब होने से परिजन परेशान हैं। परिजनों ने पुलिस और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को उत्तरकाशी के भटवाड़ी तहसील के झाला गांव निवासी बचन लाल को छाती में पीड़ा की शिकायत हुई थी जिसके बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को मरीज बिना किसी को बताए अपना सामान समेट कर कहीं गायब हो गया। अगले दिन उसका सामान जिला अस्पताल से 500 मीटर दूर उजेली क्षेत्र से बरामद हुआ लेकिन व्यक्ति का कोई पता नहीं चल पाया।

परिजनों के अनुसार लापता व्यक्ति के पास दो मोबाइल थे जो अब स्विच ऑफ बता रहे हैं। काफी खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं लगने पर परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजन अस्पताल और पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके चलते परिजन खासे चिंतित हैं और घर परिवार में तनाव का माहौल व्याप्त है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts