Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

उत्तरकाशी: मूसलाधार बारिश से आवासीय मकान क्षतिग्रस्त, लगाई मदद की गुहार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश तो उच्च हिमालई क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। कुछ जगहों पर तो बारिश के कारण रास्ते बाधित हो गए हैं। गत दिवस भारी बारिश होने की वजह से यमुनोत्री तथा केदारनाथ धाम की यात्रा रोक दी गई थी। बीते दिवस हुई मूसलाधार से उत्तरकाशी जनपद के तहसील बड़कोट के एक गांव में आवासीय मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार ने उपजिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है।

मिली जानकारी के अनुसार देर रात हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से उत्तरकाशी जनपद के तहसील बड़कोट के ग्राम पंचायत दारसौं में पूर्णानदं पुत्र चंदराम का आवासीय मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो हो गया। गनीमत रही की मकान छत के क्षतिग्रस्त के समय परिवार का कोई सदस्य बाहर नही था, नहीं तो कोई बडा़ हादसा हो सकता था। मूसलाधार बारिश की वजह से मकान की आरसीसी की सीडी़ पर क्षतिग्रस्त हो गयी है जिससे अब घर में आने जाने की भारी परेशानी है। पूर्णानदं ने उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर मकान का स्थलीय निरीक्षण करवाकर आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts