Uncategorized
उत्तरकाशी: देर रात मकान में लगी आग, लाखों का सामान नष्ट
उत्तराखंड के भटवाड़ी तहसील के गजोली गाँव में मध्य रात्रि में एक मकान में आग लगने से लाखों का सामान नष्ट हो गया। गनीमत है कि आग लगने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने मवेशियों को बचा लिया।
जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जनपद के विकासखण्ड भटवाड़ी के गजोली गाँव में बनवारी प्रसाद खण्डूड़ी के मकान में एक तरफ मवेशी रहते थे तथा दूसरी तरफ दुकान खोल रखी थी। देर रात करीब बनवारी प्रसाद खण्डूड़ी के मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने क पता लगते ही बनवारी प्रसाद के परिवार के सदस्य आग बुझाने में लगे गए। वहीं शोरगुल सुनकर ग्रामीण भी घरों से बाहर निकले और आग बुझाने में जुट गए।
बताया जा रहा कि मवेशियों को बचाने में ग्रामीण कामयाब रहे लेकिन दुकान के अंदर पड़ा लाखों का सामान राख के ढेर में तब्दील हो गया। आग लगने की सूचना राजस्व पटवारी को दी जा चुकी है। आग पर ग्रामीणों के द्वारा रात को ही काबू पा लिया गया था।